डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: सुनीता केजरीवाल ने शुरू किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रेस को संबोधित किया। इससे पहले भी वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं। इसमें वह सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। आज उन्होंने सीएम केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देने को कहा है।
शुरू हुआ ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे?
उन्होंने कहा कि मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर(8297324624) दे रही हूं। आप उनका साथ दीजिए। वॉट्सऐप नंबर 8297324624 पर अपना संदेश भेजिए। आज से हम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू कर रहे हैं। इस नंबर पर आप उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं। उन्हें दुआएं दे सकते हैं। कई लोगों ने अरविंद जी के लिए व्रत रख रहे हैं। आपके मन में कुछ भी आए, आप उन्हें लिखकर भेजिए। आपका एक-एक मैसेज उन्हें भेजा जाएगा।
सुनीता केजरीवाल ने ED पर लगाए आरोप
सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी और सीएम केजरीवाल को ईडी कस्टडी में परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह मधुमेह के मरीज हैं और उनका नियमित जांच जरूरी है। उनका शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत है। बता दें, कोर्ट ने सीएम को 1 अप्रैल तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें –
- Train: मुरादाबाद मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण ट्रेनों को पुनर्निर्धारित चलाया जाएगा देखे पूरी लिस्ट..
- 1 अप्रैल तक बढ़ी Delhi CM अरविन्द केजरीवाल की ED रिमांड
- लोकसभा चुनाव को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ DC ने की बैठक,वोटर अवेयरनेस फोरम के गठन के निर्देश
- ED के सामने नही पेश हुईं TMC नेता महुआ मोइत्रा, बोलीं चुनाव प्रचार में हूं व्यस्त
- बिग ब्रेकिंग : कुणाल षाड़ंगी होंगे जमशेदपुर से जेएमएम के लोकसभा उम्मीदवार, भाजपा व महागठबंधन में रोचक मुकाबला तय
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।