केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज, 16 फरवरी को देशभर में 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन करेगी हड़ताल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन के द्वारा 16 फरवरी को देशभर में हड़ताल की घोषणा की गयी है। इसे लेकर बुधवार को साकची स्थित आम बागान रोड के वसुधा अपार्टमेंट में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के द्वारा प्रेस वार्ता किया गया। जिसमें बताया गया कि आगामी 16 फरवरी को देशभर में 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन के द्वारा देश भर में हड़ताल की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल का आवाहन किया गया है। केंद्र सरकार ने तमाम श्रम कानूनों को बदलकर चार श्रम कोड लागू कर चुकी है और इससे केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि इससे मजदूरों के अधिकार का हनन हो रहा है। साथ ही देश की संपत्तियों को केंद्र सरकार निजी हाथों में बेच रही है और देश को निजीकरण की ओर लेकर जा रही है। ऐसे में इस हड़ताल के माध्यम से तमाम श्रमिक अपनी आवाज बुलंद करेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *