ALERT: टाटानगर-राउरकेला रूट पर 3 महीने के लिए ट्रेन सेवा थमी, सितंबर से नवंबर तक 6 जोड़ी ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर-राउरकेला रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे ट्रैक के आधुनिक रखरखाव, पुराने ट्रैक बदलने और विकास कार्यों के कारण सितंबर से नवंबर के बीच छह महत्वपूर्ण जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

ट्रैक मेंटेनेंस के लिए लिया जाएगा लंबा ब्लॉक
रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंसबहाल-धुरुअडीह के बीच रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण, स्लीपर बदलने और टीआरटी (ट्रैक रिलेइंग ट्रेन) मशीनों के माध्यम से मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस वजह से सितंबर से नवंबर तक हर हफ्ते मंगलवार और शुक्रवार को साढ़े पांच-साढ़े पांच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
68029/68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (सितंबर: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29; अक्टूबर: 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30; नवंबर: 3, 6, 10, 13 व 17)
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (सितंबर: 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28; अक्टूबर: 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30; नवंबर: 2, 6, 9, 13 व 16)
18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस (सितंबर: 1, 8, 15, 22, 29; अक्टूबर: 6, 13, 20, 27; नवंबर: 3, 10 व 17)
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस व 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (सितंबर: 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29; अक्टूबर: 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31; नवंबर: 3, 7, 10, 14, 17)
22861/22872 हावड़ा-कांटाबांजी/टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस (सितंबर: 1, 8, 15, 22, 29; अक्टूबर: 6, 13, 20, 27; नवंबर: 3, 10 व 17)
18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस (सितंबर: 2, 9, 16, 23, 30; अक्टूबर: 7, 14, 21, 28; नवंबर: 4, 11 व 18)

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
सितंबर से नवंबर के बीच हर महीने 9-9 दिनों तक मेगा ब्लॉक प्रभावी रहेगा। ऐसे में सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और रेलवे का शेड्यूल जरूर जांच लें।

Share This Article