मोदी सरकार के 12 साल, धनबाद में दिखा विकास का कमाल! : BJP की भव्य प्रदर्शनी, सांसद ढूलू महतो ने किया उद्घाटन

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन धनबाद के सांसद ढूलू महतो और पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों एवं सूचनाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान, किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाएं, डिजिटल इंडिया, हर घर जल, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना, हर घर सूर्य घर, स्वदेशी हथियार निर्माण, नक्सलवाद पर प्रहार, पूर्वोत्तर भारत के विकास, पर्यावरण संरक्षण और भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था समेत कई विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ढूलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। वहीं पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रूपेश सिन्हा, मानस प्रसून सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....