पीएम मोदी की सलाह पर भड़के राहुल गांधी, बोले-ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत

Neelam
By Neelam
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को फिर से शुरू करने, गैर-जरूरी वस्तुओं की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उत्पन्न वैश्विक संकट से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा को बचाने पर जोर दिया। पीएम मोदी की इस सलाह पर कांग्रेस नेतका राहुल गांधी ने पलटवार किया है।

मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’

देश चलाना अब कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के बस की बात नहीं-राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ’12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है। क्या खरीदें क्या नहीं। कहां जाए, कहां नहीं। हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब कॉम्प्रोमाइज्ड PM के बस की बात नहीं’

कांग्रेस का भी पीएम पर कड़ा प्रहार

कांग्रेस का जोरदार प्रहार कांग्रेस ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया है। पोस्ट में खिला है कि नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वहीं, आने वाला वक्त और कठिन होगा। पार्टी ने आगे कहा कि चुनाव की वजह से मोदी ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए। अब चुनाव बाद सारी जिम्मेदारी जनता पर थोप कर खुद मजे कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल मत खरीदो, सोना मत खरीदो, खाद का इस्तेमाल कम करो और खाने वाले तेल का इस्तेमाल कम करो।

पीएम मोदी ने क्या अपील की

  • एक वर्ष तक विदेश यात्रा न करें, सोना न खरीदें, देश में ही करें शादी।
  • देश में बने उत्पादों को अपनाएं और खाद्य तेल के इस्तेमाल को घटाएं।
  • इलेक्ट्रिक कारों का करें इस्तेमाल, कार पूलिंग को दें प्रथामिकता।
  • जहां उपलब्ध हो, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
  • सामान की आवाजाही के लिए रेलवे परिवहन को प्राथमिकता दें।
  • किसान रासायनकि उर्वरकों का प्रयोग कम करें, प्राकृतिक खेती अपनाएं।
  • डीजल के बजाय सौर-ऊर्जा के सिंचाई पंपों का अधिक उपयोग करें।

Share This Article