रेल यात्री ध्यान दें! टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर :अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत चांडिल में रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। 6 जुलाई से 12 जुलाई तक चलने वाले इस ब्लॉक के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट या री-शेड्यूल किया गया है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
​आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045): 06, 08, 09, 10 और 12 जुलाई को रद्द रहेगी।
​आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68090-68089): 07, 10 और 12 जुलाई को रद्द रहेगी।
​आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078): 06 और 09… जुलाई को रद्द रहेगी।
​आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593): 06 और 09 जुलाई को नहीं चलेगी।
​टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 08 और 11 जुलाई को रद्द रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलने वाली ट्रेनें
​ब्लॉक के कारण 7 से 12 जुलाई के बीच कई मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन से पहले ही रोक दी जाएंगी या वहीं से वापस चलाई जाएंगी।
​टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू
​आसनसोल-पुरुलिया मेमू
​चक्रधरपुर-गोमो मेमू
​आसनसोल-बाराभूम मेमू

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही अपने घर से निकलें ताकि स्टेशन पर जाकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share This Article