HomeधनबादDhanbadआक्रोश मार्च में बोले बाबूलाल मरांडी - राज्य सरकार चाहे तो दुबई...

आक्रोश मार्च में बोले बाबूलाल मरांडी – राज्य सरकार चाहे तो दुबई में बैठे अपराधियों को एक दिन में यहां लाकर जेल में भर सकती है

व्यवसायियों से रंगदारी, एवं खनिज संपदा की लूट रोकने में सरकार नाकाम : बाबुलाल

मिरर मीडिया : धनबाद में विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में आयोजित आक्रोश मार्च में  बाबुलाल मरांडी ने सूबे की हेमन्त सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ज़िला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बाबुलाल ने कहा कि राज्य सरकार चाहे तो दुबई में बैठ कर संगठित गिरोह चला रहे अपराधियों को एक दिन में यहां लाकर जेल में भर सकती है। लेकिन इच्छा शक्ति नही है वर्तमान सरकार में रोज धमकी, रंगदारी, फायरिंग और बमबाजी हो रही है। कोयले की लूट हो रही है और इसका हिस्सा सरकार तक जा रहा है।
झारखंड में अमन कायम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाएं और हेमन्त सोरेन को सत्ता से हटाए। जब तक सरकार नही बदलती भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पूर्व  राज सिन्हा ने सरकार के खिलाफ तेतुलतल्ला मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश मार्च निकाला जिसमे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।

बाबुलाल मरांडी ने मीडिया को बताया कि पिछले चार साल में ऐतिहासिक कोयले की लूट हुई है और इसका हिस्सा सूबे के सीएम तक जाता है।सीएम ईडी से भाग रहे हैं। अगर आपने कोई काली कमाई नही की है तो ईडी का सामना कीजिये। उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नही है जब सीएम की जगह कुर्सी पर नही बल्कि होटवार जेल में होगी। सरकार बदलेगी तो झारखंड में शांति कायम होगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular