September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप : नाम बदलकर आदिवासियों की जमीन हड़प रहा है पूरा परिवार

1 min read

मिरर मीडिया : रांची में जमीन घोटाले में अबतक ED ने कई कार्रवाई की है संलिप्त कई लोग पकड़े गए हैं और कई अभी कतार में है। जहाँ जमीन से जुड़े मामले में ED ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी समन भेजा था जिसमें उन्होंने उपस्थित होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। वहीं झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन व उनके परिजनों पर नाम बदलकर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि रांची में दहरू मुंडा की ज़मीन हेमंत कुमार सोरेन बनकर खरीदी है जबकि शिबू सोरेन ने ज़मीन खरीदने के लिए अपना नाम शिव सोरेन बताया। बसंत सोरेन ने पिता का नाम शिव कुमार सोरेन बता दिया।

आगे उन्होंने गंभीर आरोप लगाया है कि पूरा खानदान मिलकर झारखण्ड के आदिवासियों की ज़मीन कब्जाने में जुटा है। गरीब आदिवासी महंगे सरकारी वकील नहीं कर सकते, लेकिन ये सोरेन परिवार के आदिवासी ज़मीन के लुटेरे” तो जेल जाने से बचने के लिए करोड़ों रूपये ख़र्च कर दिल्ली-मुंबई से लाकर हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक देश के महंगे वकीलों की फौज खड़ी कर देते हैं।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक रांची में दहरू मुंडा नामक एक आदिवासी की जमीन 2002 में हेमंत सोरेन ने हेमंत कुमार सोरेन के नाम से खरीदी। इसी तरह रांची से संतालपरगना तक जमीन खरीद में शिबू सोरेन ने शिव सोरेन बनकर जमीन ली। शिबू सोरेन के बेटे बसंत सोरेन ने इस काम के लिए पिता का नाम शिव कुमार सोरेन दिखाया है।

बता दें कि प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने  हैरानी जताते हुए कहा कि राज्य का आदिवासी सीएम ही आदिवासी की जमीन लूटने में लगा है। ऐसे कई उदाहरण हैं जिसके जरिये सोरेन परिवार ने अकूत संपत्ति बनाई है। ऐसी सरकार को तो बर्खास्त होना चाहिए। जेल जाना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट, लूटेरी सरकार के कारनामों और उसके हकीकत को जनता को 17 अगस्त से राज्य भर में शुरू होने वाले संकल्प यात्रा के दौरान बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों को बताएंगे कि जितनी जल्दी हो, इस राज्य से ऐसी लूटेरी, भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति मिले। आदिवासियों को उनका अधिकार मिले। वे आदिवासी मुख्यमंत्री के ही हाथों ना लूटे जाएं।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.