रांची में फर्जी विदेशी शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 303 पेटी शराब जब्त; RJD नेता सुबोध राय गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

रांची/ओरमांझी: झारखंड में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की। इस दौरान फैक्ट्री से 303 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के मालिक, बिहार के पूर्व विधानपार्षद और राजद नेता सुबोध राय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि फैक्ट्री में नामी शराब कंपनियों के फर्जी लेबल लगाकर शराब तैयार की जा रही थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक, 8 PM, After Dark समेत तीन अलग-अलग ब्रांडों के नाम का इस्तेमाल कर नकली शराब बनाई जा रही थी।

जांच के दौरान बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in UP” का लेबल भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि अवैध शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नाम पर की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....