HomeधनबादDhanbadवन विभाग की बड़ी कार्रवाई - अवैध लकड़ी से लदे वाहन को...

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई – अवैध लकड़ी से लदे वाहन को किया जब्त : चालक भी गिरफ्तार

मिरर मीडिया : वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे टाटा मैजिक संख्या JH 10 CF 3139 को जब्त किया है। वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है

जब्त लकड़ी की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। बलियापुर में गश्ती के दौरान सुबह चार बजे वन विभाग की टीम ने धोखरा के समीप लकड़ी से लदा टाटा मैजिक पकड़ा। वाहन चला रहे चालक से लकड़ी से संबंधित कागजात मांगे गए। जिसे वह नहीं दे पाया और न हीं लकड़ी के बारे में बहुत कुछ बता पाया। विभाग के वनरक्षियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी जिसके बाद विभाग की ओर से चालक को गिरफ्तार करते हुए भारतीय वन अधिनियम उल्लंघन की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं रेंजर आर के सिंह ने कहा कि गश्ती के दौरान वाहन को पकड़ा गया। वाहन चालक के कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग हैं उसका पता लगाया जा रहा है ताकि कार्रवाई की जा सके।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular