रेलवे की बड़ी सौगात: चक्रधरपुर रेल मंडल होकर चलेंगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें

Manju
By Manju
4 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कमर कस ली है। रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल होकर संबलपुर-शालीमार-संबलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही, अलग-अलग रूटों के यात्रियों की सुविधा के लिए खड़गपुर रेल मंडल होते हुए तीन और समर स्पेशल ट्रेनें (पोदानूर-खड़गपुर-इरोड, तांबरम-संतरागाछी और चर्लपल्ली-सांतरागाछी) चलाई जा रही हैं। अगर आप भी इन रूटों पर सफर करने वाले हैं, तो अपनी ट्रेन का पूरा टाइम-टेबल और रूट नोट कर लें।

संबलपुर-शालीमार-संबलपुर स्पेशल (वाया चक्रधरपुर)
​यह ट्रेन चक्रधरपुर और टाटानगर के यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।
​ट्रेन नंबर 08305 (संबलपुर से शालीमार): यह स्पेशल ट्रेन 25 मई को संबलपुर से शाम 04:45 बजे खुलेगी। इसके बाद यह झारसुगुड़ा (शाम 06:15), राउरकेला (रात 08:15), चक्रधरपुर (रात 10:05), टाटानगर (रात 11:15) होते हुए अगले दिन तड़के सुबह 03:30 बजे शालीमार पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 08306 (शालीमार से संबलपुर): वापसी में यह ट्रेन 26 मई की शाम 07:25 बजे शालीमार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:30 बजे संबलपुर पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव: झारसुगुड़ा, राजगंजपुर, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी।

पोदानूर-खड़गपुर-इरोड स्पेशल
ट्रेन नंबर 06065 (पोदानूर से खड़गपुर): 23 मई से 06 जून तक हर शनिवार को यह ट्रेन पोदानूर से रात 11:00 बजे खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 12:30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 06066 (खड़गपुर से इरोड): 25 मई से 08 जून तक हर सोमवार को यह ट्रेन खड़गपुर से दोपहर 03:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 03:45 बजे इरोड पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव: दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में इस ट्रेन का स्टॉपेज बालेश्वर स्टेशन पर दिया गया है।

तांबरम-संतरागाछी-तांबरम स्पेशल
​चेन्नई (तांबरम) और कोलकाता (संतरागाछी) के बीच यात्रा करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
ट्रेन नंबर 06075 (तांबरम से संतरागाछी): यह ट्रेन 26 मई और 02 जून को सुबह 10:15 बजे तांबरम से खुलेगी और अगले दिन शाम 06:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 06076 (संतरागाछी से तांबरम): वापसी दिशा में यह ट्रेन 27 मई और 03 जून की रात 09:30 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे तांबरम पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव: इस ट्रेन का ठहराव बालेश्वर और खड़गपुर स्टेशनों पर होगा।

चर्लपल्ली – सांतरागाछी – चर्लपल्ली समर स्पेशल
​हैदराबाद (चर्लपल्ली) के रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जून के अंत तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
ट्रेन नंबर 07221 (चर्लपल्ली से संतरागाछी): 23 मई से 27 जून तक हर शनिवार सुबह 05:40 बजे यह ट्रेन चर्लपल्ली से खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 07222 (सांतरागाछी से चर्लपल्ली): वापसी में यह ट्रेन 24 मई से 28 जून तक हर रविवार को संतरागाछी से दोपहर 12:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 05:30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

Share This Article