बिहार में NEET परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, सरकारी बसों में फ्री यात्रा, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NEET का री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम सम्राट ने बिहार में नीट कैंडिडेट्स के लिए सरकारी बसों में आवागमन फ्री कर दिया है। सीएम ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि नीट की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी बसें फ्री रहेंगी।

NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों को बड़ी राहत

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।’

एडमिट कार्ड दिखाकर बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले राज्य के सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा. इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से सरकार की अपील

साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।

पेपर लीक के कारण दोबारा हो रही परीक्षा

आपको बता दें कि नीट परीक्षा 2026 में पेपर लीक होने के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। अब जून में इसकी फिर से परीक्षा ली जाने वाली है। NTA के नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 जून 2026 को नीट की फिर से परीक्षा ली जाएगी। ये परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम के 5:15 तक चलेगी। ऐसे में बिहार भर में नीट अभ्यर्थियों का अपने सेंटर पर आने के लिए दूसरे जिलों में भी आना पड़ सकता है।

Share This Article