Bihar: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच बॉर्डर पर जाना चाहता है बिहार का ये टीचर, ACS को पत्र लिखकर मांगी इजाजत

Reena Sharma
2 Min Read

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुए युद्ध के हालात के बीच देश का जोश हाई है। इस लड़ाई में हर कोई सेना का साथ देना चाह रहा हैं। इसी बीच बिहार के एक शिक्षक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि देशभक्ति की मिसाल पेश करने वाला है। 

बीच बिहार के एक स्कूल टीचर ने तो शिक्षा विभाग को आवेदन लिख दिया। शिक्षक ने लेटर में देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- मुझे सेना के अभियान में सहयोग देने के लिए अनुमति दी जाए। शिक्षक का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

एनसीसी-एनएसएस की भी ट्रेनिंग ली है

Advertisement

पत्र लिखने वाले शिक्षक का नाम वैभव किशोर है। जो कैमूर के अधौरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि वे शैक्षणिक प्रशिक्षण के साथ-साथ कुछ चीजों की ट्रेनिंग अलग से ली है। अपने आवेदन में उसने जिक्र किया है कि एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट में ‘BEE’ ग्रेड प्राप्त किया है। इसके अलावा दो साल रोवर/रेंजर्स का प्रशिक्षण भी लिया है। साथ ही एनएसएस का भी प्रशिक्षण लिया है।

देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत शिक्षक 

वैभव ने अपने आवेदन में लिखा, “श्रीमान से अनुरोध है कि उपरोक्त विषय को ध्यान में रखते हुए मुझे मातृभूमि के रक्षार्थ सैन्य-अभियान में सहयोग प्रदान करने की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे मुझे मातृभूमि की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो सके।” 

सोशल मीडिया पर छाए वैभव

शिक्षका वैभव कुमार का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस टीचर के जज्बे की दाद दे रहे हैं।

Share This Article