Bihar: अब तेजस्वी यादव की जुबान फिसली, सीएम नीतीश कुमार पर की विवादित टिप्पणी

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भाषा की सारी सीमाएं टूट गईं। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई। अब, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की भी जुबान फिसली है। लालू के छोटे बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर नीतीश सरकार पर विवादित टिप्पणी कर दी है।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान देते हुए उन्हें ‘चिट मिनिस्टर’ बता डाला।

पटना में रविवार को मीडिया से बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो चीटिंग कर ही रहे हैं। उनका अपना विजन तो है नहीं। वह मुख्यमंत्री की तरह नहीं, बल्कि ‘चिट मिनिस्टर’ की तरह काम कर रहे हैं। इनके पास अपना कोई विजन नहीं है। बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को पहचान गई है। अब परिवर्तन लाएगी।

‘महिला रोजगार योजना’ को लेकर कसा तंज

Advertisement

दरअसल, बिहार मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। ‎इसी योजना को लेकर तेजस्वी ने कहा कि यह तेजस्वी के विजन में था, जिसकी नीतीश सरकार ने चुनाव सामने देख घोषणा की।

तेजस्वी ने आरा में भी कसा था तंज

इससे पहले तेजस्वी यादव आरा की सभा में भी राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव और अन्य सीनियर नेताओं के सामने नीतीश कुमार पर आरेजी के वीजन की कॉपी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए पूछा था कि आपको कैसा सीएम चाहिए? नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उनको “नकलची” बताया था। बिहार की एनडीए सरकार पर एजेंडा चुराने का आरोप के साथ पूछा था कि आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट? तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सभा में विपक्ष के सभी नेताओं के सामने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा भी घोषित किया था।

बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल का पलटवार

वहीं, तेजस्वी यादव के बयान बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं को विश्वास हो गया है कि उनकी आगामी चुनाव में हार तय है। इस वजह से वे बौखला गए हैं। पहले पीएम नरेंद्र मोदी को गाली दी गई। अब नीतीश कुमार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। जनता सब समझ रही है। तेजस्वी यादव को यह बयान देना बहुत महंगा पड़ेगा।

Share This Article