मिरर मीडिया : पूरे देश में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मना रही है। इसी क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद पीएन सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक राज सिन्हा, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस बाबत धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया के सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी के पुत्र विश्वकर्मा पूजा के दिन ही नवभारत के निर्माणकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। रणधीर वर्मा चौक पर सार्वजनिक स्तर पर प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्य का चित्र प्रदर्शनी लगाया गया है। प्रदर्शनी का मुआयना करने पर लोगों को प्रधानमंत्री के क्रियाकलाप की जानकारी प्राप्त होगी।