Homeधनबादझरिया गोलीबारी कांड से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने राज्यपाल से मिल...

झरिया गोलीबारी कांड से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने राज्यपाल से मिल कराया अवगत : सिंदरी डीएसपी के तबादले की मांग को लेकर भी सौंपा ज्ञापन

मिरर मीडिया : बीते दिन सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों के बीच हुई खूनी संघर्ष में गोलीबारी, बमबाजी, की घटना में कई लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत भी हो गई। इस घटना के कारण सिंह मेंशन के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। इसी सन्दर्भ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह धनबाद पहुचे झारखण्ड़ राज्यपाल रमेश बैस से मिलने धनबाद स्थित सर्किट पहुंची।

इस दौरान धनबाद सांसद पीएन सिंह भी साथ रहे। बता दें कि बीते दिन झरिया में कांग्रेस के समर्थकों के द्वारा गोलीबारी बमबाजी की घटना और 15 दिन पूर्व झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर एकलव्य सिंह द्वारा भाजपा समर्थक अविनाश सिंह पर गोली चला हत्या करने का प्रयास के बाद एफआईआर होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं किए जाने समेत अपराधिक घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वही सिंदरी डीएसपी के संरक्षण में बढ़ते हुए अपराध को लेकर उनके तबादले की मांग कर उन्हे ज्ञापन सौंपा। जिस पर राज्यपाल द्वारा धनबाद जिला प्रशासन को जल्द से जल्द मामले में उच्च स्तरीय कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।

परिसदन में झरिया की घटना को लेकर डीसी संदीप सिंह,एसएसपी संजीव सिंह से घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने का आग्रह की।एसएसपी ने थानेदार का तबादला करने सहित उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि महामहिम राज्यपाल द्वारा जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो इस बारे में महामहिम से दोबारा मिलेंगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता

latest articles

explore more