Homeधनबादहेमंत सरकार के ख़िलाफ भाजपा का महाप्रदर्शन :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित...

हेमंत सरकार के ख़िलाफ भाजपा का महाप्रदर्शन :
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित अन्य नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव

हेमंत सरकार केवल आदिवासी समाज को ठगने का काम कर रही है – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

मिरर मीडिया : हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ नारों के साथ बुधवार को जिले में भाजपा के द्वारा शहर के विभिन्न जगहों से प्रदर्शन निकाल कर उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समेत अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने कोयला चोर, बालू चोर हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ जैसे नारों के साथ जमकर नारेबाजी की गई।

वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि हेमंत सरकार केवल आदिवासी समाज को ठगने का काम कर रही है। यह केवल राज्य की जनता को गुमराह कर रही हैं। अब आदिवासी समाज सजग हो गया है। अब भ्रष्टाचार से पीड़ित जनता सत्ता में बैठे जेएमएम एवं कांग्रेस की सरकार को उखाड़ के फेंकने का काम करेगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular