माधुरी पैलेस में नगर निगम की कार्रवाई, ट्रेड लाइसेंस जांच में ₹10 हजार का जुर्माना
धनबाद: धनबाद नगर निगम ने शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को निगम की टीम ने माधुरी पैलेस परिसर स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर ट्रेड लाइसेंस की जांच की।
जांच के दौरान कई दुकानदार ट्रेड लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन करते नहीं पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने संबंधित दुकानदारों पर कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर ट्रेड लाइसेंस बनवाने अथवा उसका नवीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में ट्रेड लाइसेंस की नियमित जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय करने या समय पर नवीकरण नहीं कराने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे समय पर अपना ट्रेड लाइसेंस बनवाएं, उसका नियमित नवीकरण कराएं और निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

