ध्यान आकर्षण संवाद का आयोजन कर गौ तस्करी पर रोक एवं राष्ट्रीय माता घोषित करने की कि गई मांग
1 min read
मिरर मीडिया : सोमवार को सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन की ओर से गोवंशी एवं गौ तस्करी के विरोध में राज्य सरकार एवं प्रशासन से इस पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने के लिए ध्यान आकर्षण संवाद का आयोजन किया गया।

इस दौरान संगठन की ओर से गौ तस्करी रोकने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की गई। साथ ही गौ तस्करों एवं इस अपराध में सम्मिलित लोगों पर सख्त कानूनन सजा निर्धारित करने की मांग की। राज्य में गोवंश आधारित रोजगार को बढ़ावा देकर, ऑर्गेनिक खेती, गोमूत्र एवं गोबर से औषधि निर्माण, कीटनाशक निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, लकड़ी निर्माण जैसे उद्योगों को बढ़ावा देने की अपील की।
सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि हमारे देश में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस प्रकार गौ तस्करी के मामले एवं गोवंश पर अत्याचार का हमारा संगठन पुरजोर विरोध करता है। साथ ही जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए गौ तस्करी पर रोक एवं सख्त कार्यवाही की मांग करता है।