मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के बीसवें दिन तक 22.50 लाख से अधिक ने किया फाइलेरिया की दवा का सेवन
1 min read
बुधवार को 10 हजार से अधिक ने खाई दवा
मिरर मीडिया : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के बीसवें दिन तक 22 लाख 50 हजार 691 (85.10%) लोगों ने दवा का सेवन किया।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि अभियान के बीसवें दिन तक 22 लाख 50 हजार 691 लोगों ने दवा का सेवन किया है। दवा का सेवन करने वालों में 11,69,428 पुरुष, 10,81,263 महिला, 1 से 19 वर्ष तक के 6,46,465 व 19 वर्ष से ऊपर के 16,04,188 लोग शामिल है।
वहीं बुधवार को 5481 पुरुष और 5068 महिलाओं को लेकर कुल 10 हजार 549 लोगों ने दवा का सेवन किया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 3174 व 19 वर्ष से ऊपर के 7375 लोग शामिल है।