महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन, किया गया सेलिब्रेशन
1 min read
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यालय मानगो नगर निगम में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने का उद्देश्य और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए आरंभ करने वाले प्रसिद्ध लोगों के बारे में जानकारी दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने महिला कर्मियों को उपहार भेंट किए और महिला दिवस पर बधाई दिया। कई कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सेलिब्रेशन किया गया। मिठाई, केक आदि का वितरण महिला कर्मियों के बीच किया गया। महिला कर्मियों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा महिलाओं के सम्मान से खुद का सम्मान होता है। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
सरकार द्वारा मानगो नगर निगम अंतर्गत कई योजनाएं महिलाओं के स्वाबलंबन, स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही है, जिसमें कई गरीब महिलाओं को जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने में विशेष फोकस किया जा रहा है। पदाधिकारी ने कहा महिलाओं को कभी हार नहीं मानना चाहिए, निरंतर अपने लक्ष्य में आगे बढ़ते जाना चाहिए। कार्यक्रम में महिला नगर प्रबंधक, सीएमएम,सीओ, सीआरपी आदि उपस्थित हुए।
इस अवसर पर नगर प्रबंधक अनामिका निशा बागे ,सीओ नंदी पूर्ति, ललिता लागुरी, पुष्पा टोप्पो, उर्मिला देवी, सीआरपी रूबी सिंह, गायत्री नायक, शीला कुमारी, रोमानी हांसदा, प्रतिमा देवी ,मुमताज, मनोरमा महाकुंड, रुबी गुप्ता, ममता दीप, होली कालुंदिया, स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं सरस्वती सिंह संगीता देवी, तंद्र देवी,आदि को सम्मानित किया और महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई।