March 27, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

होली में करोड़ों का छलका जाम : रंग खेलने के साथ दो दिनों में करीब 8 करोड 54 लाख रुपए की लोग धनबाद में पी गए शराब

1 min read

मिरर मीडिया : होली जैसे रंगीन त्यौहार में तन रंगीन होने के साथ लोग अपने मन और मिजाज रंगीन करना नहीं भूलते और जब बात धनबाद की हो तो होली में करोड़ों की शराब बिक्री ना हो ऐसा हो नहीं सकता।

आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धनबाद में होली पर शराब की बिक्री जमकर हुई है। यानी रंग ग़ुलाल के साथ जाम भी खूब छलका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद में होली के दौरान 6 मार्च को करीब 2 करोड़ 74 लाख रुपए और 7 मार्च को करीब 5 करोड़ 80 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। कुल मिलाकर कहें तो लोग 8 करोड 54 लाख रुपए की जाम छलका दिए।

गौरतलब है कि शहर के कई बड़े शराब की दुकानों में पहले से ही खूब खरीदारी की गई है जबकि लगभग सभी जगह लंबी लाइन लगाकर लोग खरीदारी करते दिखें।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *