December 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का बयान, कहा राज्य में पूरी तरह हटाया जाएगा AFSPA कानून

1 min read

असम : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि राज्य से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।
बता दें कि खानापारा खेल मैदान में आयोजित समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि असम में एएफएसपीए को पहले ही कई जिलों से हटा दिया गया है। राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है। जल्द ही पूरे असम से यह कानून पूरी तरह हटा लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र में सत्ता में आने के बाद पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। रेल नेटवर्क से लेकर सड़कों का बड़े स्तर पर विकास हुआ है। अब पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्य ब्राड गेज रेललाइन से जुड़ गए हैं। अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के साथ असम के सीमा विवाद समाधान तक पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के समर्थन से मुझे उम्मीद है कि पूर्वोत्तर में सीमा विवाद पूरी तरह से हल हो जाएंगे। हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
साथ ही सरमा ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सुधारों का भी संकेत देते हुए कहा कि कोई उप-विभाजन नहीं होगा, बल्कि इसे उप जिलों में बदल दिया जाएगा। प्रशासन मंडलों, ब्लाक पुनर्गठन और पंचायतें कैसे कार्य करेंगी, इस पर निर्णय लेगा। प्रशासनिक सुधारों को लागू करना जरूरी होगा और हमें इस पर दो महीने तक लगातार काम करना होगा।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.