डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 जगहों के बदले नाम: चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर चीन ने अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों के नाम बदल दिए हैं।
30 स्थानों के बदले नाम
चीन ने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चीन ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदले हैं।
भारत ने जताया विरोध
वहीं ,भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने की बात को खारिज किया है। भारत ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है और उसका नाम बदल देने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा।
चीन की ग्लोबल टाइम्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलने को लेकर चौथी लिस्ट जारी की है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के अंदर की 30 जगहों के नाम बदले गए हैं।
1 मई से होगा लागू
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये आदेश 1 मई से लागू करने के लिए अनुच्छेद 13 में प्रावधान किया गया है। इसमें कहा गया है कि चीन के क्षेत्रीय दावों और संप्रभुता के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाली विदेशी भाषाओं में नामों को बिना प्राधिकरण सीधे उद्धृत या अनुवाद नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें –
- LPG Gas Cylinder की कीमते हुई कम, जाने अब कितने में मिलेगा
- Dhanbad के जालान अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
- Bokaro – ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बोकारो डीटीओ के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, तीन लाख जुर्माना वसूला
- RBI के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर PM मोदी कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, वर्ष 1935 में देश की केंद्रीय बैंक की हुई थी स्थापना
- बिग ब्रेकिंग : कुणाल षाड़ंगी होंगे जमशेदपुर से जेएमएम के लोकसभा उम्मीदवार, भाजपा व महागठबंधन में रोचक मुकाबला तय
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।