झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा को लेकर CID की जांच तेज हो गई है। इसी सिलसिले में CID की टीम ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। टीम ने कार्यालय में मौजूद परीक्षा से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला। इसके साथ ही JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ की जा रही है। जांच टीम परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच का दायरा केवल परीक्षा रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहेगा। JSSC-CGL में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यानी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की एक-एक कर जांच होगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर उसकी पहचान की जा सके।
जांच के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी के प्रमाणपत्र या अन्य दस्तावेजों में अनियमितता मिलती है अथवा चयन प्रक्रिया में उसकी संदिग्ध भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। CID की इस कार्रवाई से JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

