बुद्ध पूर्णिमा पर पटना के स्मृति पार्क पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की

Neelam
By Neelam
2 Min Read

भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे। इस दौरान सीएम ने भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की और करुणा स्तूप का दर्शन किया। उन्होंने पार्क का भ्रमण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध को नमन कर राज्य में शांति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे।

कभी नीतीश कुमार रहते थे मौजूद

प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पटना के ऐतिहासिक ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ पहुंचे। पार्क आगमन पर बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने विशेष धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और बोधगया और श्रीलंका से लाए गए पवित्र बोधि वृक्षों की विधि-विधान से पूजा की। इससे पहले के सालों में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अक्सर नीतीश कुमार बतौर सीएम मौजूद रहते थे।

राज्य में सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना

सम्राट चौधरी ने यहां न केवल विशेष पूजा-अर्चना की, बल्कि पवित्र ‘करुणा स्तूप’ के दर्शन भी किए। उन्होंने पार्क परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने बौद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों पर चर्चा की और समाज में शांति व करुणा के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही राज्य की सुख, शांति तथा समृद्धि के लिए मंगल कामना की।

कई सहयोगी और अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सरकार के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक रामकृपाल यादव और महापौर सीता साहू ने भी भगवान बुद्ध की वंदना की। शासन-प्रशासन के स्तर पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, पटना प्रमंडल के आयुक्त और जिलाधिकारी सहित वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Share This Article