धनबाद नगर निगम की सराहनीय पहल : अस्थाई छठ घाट के लिए कराएगी निःशुल्क पानी उपलब्ध : बस कॉल कीजिये टॉल फ्री नंबर पर

मिरर मीडिया : दीपावली ख़त्म होते ही अब नहाय खाय से शुरू होकर चार दिनों तक चलने वाली लोक आस्था का सबसे महान पर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है और धनबाद नगर निगम भी इसके लिए एक सराहनीय कदम उठा रहा है। दरअसल घाट पर ना जा सकने वाले छठव्रती जो घर पर ही अस्थाई घाट बनाकर अर्ध्य देते हैं उसके लिए धनबाद नगर निगम निःशुल्क पानी उपलब्ध कराएगा। लिहाजा अगर आप भी अपने घर पर अस्थाई घाट बनाना चाहते हैं, तो नगर निगम को आवेदन देकर या टॉल फ्री नंबर 18008904160 पर कॉल कर पानी मंगवा सकते हैं।

इस बाबत धनबाद नगर आयुक्त ने कहा कि छठ पर्व पर अब बड़ी संख्या में लोग घर के आंगन, छत या अहाते में अस्थाई घाट बनाकर सूर्य की उपासना करते हैं। वहीं, कई मोहल्लों में लोग मिल-जुलकर एक घाट बना लेते हैं और अर्ध्य देते हैं। ऐसे अस्थाई घाटों पर पानी का इंतजाम नहीं हो सके, तो नगर निगम से संपर्क किया जा सकता है।

गौरतलब है कि नहाय खाय से शुरू होकर चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा की शुरुआत इस बार 28 अक्टूबर से हो रही है जिसके बाद खरना या लोहंडा और फिर तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है जबकि चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर पारन के साथ इस महापर्व का समापन किया जाता जाता है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles