मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित, मेहनत और अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी

KK Sagar
2 Min Read

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और उसी दिशा में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता उनकी यात्रा का “लॉन्चपैड” है और आगे कई महत्वपूर्ण पड़ाव आने वाले हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सभी को किताबों की तरह बड़ा बनना है और अपने रुचि के अनुसार ही भविष्य की रणनीति तैयार करनी चाहिए।

Advertisement

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संबंधित स्कूलों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....