पटना में शिक्षक अभ्यर्थी का प्रदर्शन, छात्र नेता खुशबू पाठक समेत कई हिरासत में, शिक्षा मंत्री का बड़ा आश्वासन

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली (BPSC TRE 4) के विज्ञापन में हो रही लगातार देरी को लेकर आज राजधानी पटना की सड़कों पर हजारों अभ्यर्थियों का आंदोलन की तैयारी में हैं। प्रदर्शन के शुरू होने से पहले ही इसे रोकने के लिए पटना पुलिस प्रशासन ने बेहद सख्त और मुस्तैद रुख अपना लिया।

छात्र नेता खुशबू पाठक हिरासत में

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस आंदोलन का नेतृत्व करने आ रही प्रमुख छात्र नेत्री खुशबू पाठक को पटना पहुंचने से ठीक पहले ही रास्ते में हिरासत में ले लिया। बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4 में देरी को लेकर छात्र महाआंदोलन। 11 बजे रखा गया था समय। उससे पहले आरा से आ रही छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया गया। बिहटा में छात्र नेता खुशबू को हिरासत में लिया गया।

आंदोलन को उग्र होने से पहले पुलिस हुई अलर्ट

जानकारी के अनुसार, छात्र नेत्री खुशबू पाठक इस बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए सुबह-सुबह आरा जिले से अपनी गाड़ी से पटना के लिए रवाना हुई थीं। पटना पुलिस को इसकी गुप्त सूचना पहले ही मिल चुकी थी। आंदोलन को उग्र होने से बचाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने खुशबू पाठक के मोबाइल को तकनीकी सर्विलांस पर ले रखा था। मोबाइल लोकेशन और सटीक ट्रैकिंग के आधार पर बिहटा थाना पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और रास्ते में ही उनकी गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकवाकर पुलिस ने छात्र नेता और उनके सहयोगियों को तुरंत अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

शिक्षा मंत्री बोले- जारी होने वाला है शेड्यूल

वहीं, टीआरई-4 के प्रदर्शन के बीच छात्र नेता को हिरासत में लिए जाने पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से हम सभी अभ्यर्थियों से अपील कर रहे हैं और हमने कहा है कि हम लोग इसको लेकर सीरियस हैं। हमारे मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है, शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। हमलोग बीपीएससी से बात करके शेड्यूल जारी करने वाले हैं। हम ये कह रहे हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में जल्द ही उनकी परीक्षा होनी है। आंदोलन करने से कोई फायदा नहीं है।

आंदोलन के पीछे कौन?

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आंदोलन के पीछे कौन-कौन लोग हैं जो अभ्यर्थियों को भड़का रहे हैं, ये सब खबरें बाहर आ रही हैं। कोई मुंबई से आ रहा है कोई कहीं से आ रहा है, उसको भी हम लोग खंगाल रहे हैं। हमारे बिहार के जो अभ्यर्थी हैं उनसे फिर अपील है कि आप हमारे लिए अनमोल हैं, आपने सरकार बनाई है, आप परीक्षा में जुट जाइए। सरकार आपके सपने को साकार करने जा रही है। घबराने की जरूरत नहीं है।

Share This Article