Table of Contents
Dhanbad में लंबे समय से बंद पड़े कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ ली है। बता दें कि जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी के झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनने के बाद उनका पहला धनबाद दौरा था। जहाँ कांग्रेस पार्टी से मंत्री इरफ़ान अंसारी से कार्यकर्ताओं ने ये मांग रखी।
Dhanbad पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री इरफ़ान अंसारी को धनबाद जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन ज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार Dhanbad में बंद कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने के लिए झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी से आज धनबाद जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर ज्ञापन दिया। जिसके आलोक में ग्रामीण विकास मंत्री ने उप विकास आयुक्त से इस आलोक में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कांग्रेस कार्यालय हमारा मंदिर है हम कांग्रेस के वजह से मंत्री हैं हर संभव प्रयास करेगें।

कांग्रेस कार्यालय पर जब हमारे पैसे से भवन बना है तो अतिक्रमण कैसे?
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मंत्री इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा है कांग्रेस कार्यालय खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात करेंगे। इरफ़ान अंसारी ने अफसोस जाहिर करते कहा कांग्रेस कार्यालय पर जब हमारे पैसे से भवन बना है तो अतिक्रमण कैसे हुआ। उप विकास आयुक्त से पूरे मामले पर गम्भीर रूप से पहल करने का निर्देश दिया।
इस दौरान धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, इरफान खान चौधरी, धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जहीर अंसारी, आसिफ रजा, कामता पासवान सहित अन्य उपस्थित थें।
ये खबर भी पढ़े….
- प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के खर्चे पर सवाल
- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत का एक और एक्शन, LNJP में तीन डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस
- CJP के प्रदर्शन के बीच सरकार की बड़ी पहल, सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह
- धनबाद : कोयले के अवैध परिवहन पर पुलिस का बड़ा एक्शन ! 3 हाइवा जब्त
- पलामू में अपराधियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : कुख्यात डब्लू सिंह जिला बदर, 6 माह तक पलामू में नहीं कर सकेगा प्रवेश

