डिजिटल डेस्क । धनबाद : Dhanbad बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने आज इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान धनबाद के कोयला नगर स्थित टीवी सेंटर कॉलोनी में लोगों से मिले और जनसंपर्क किया। जनसंपर्क देखते ही देखते सभा में तब्दिल हो गई। अनूप सिंह ने कहा कि कोल इंडिया को बेचा जा रहा है। महिला वीआरएस को समाप्त कर दिया गया। 15 लाख मजदूरों वाला कोल इंडिया घटकर 1 लाख 75 हजार का ही रह गया है। आगे इसको बचाना है तो हमें आगे आना होगा। लोगों को जागरूक करना होगा।

उन्होंने अनुपमा सिंह की जीत को निश्चित बताते हुए कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र से भरपूर समर्थन मील रहा है। इस बीच अनूप सिंह ने लोगों की समस्या सुनी और उसे चुनाव बाद दूर करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अनुपमा सिंह अगर जीतकर आती है तो बेरोजगारी के मुद्दे पर गंभीरता से काम किया जाएगा।
अनूप सिंह ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
यह भी पढ़ें –
- Jamshedpur :टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के स्लैग यार्ड में मचा हड़कंप, स्क्रैप माफियाओं ने पेलोडेर चालक की बेरहमी से की हत्या, जवाबी कार्रवाई में चोर को लगी गोली
- विवादित बयान के सहारे ढुलू का विधायक से भावी सांसद का सफर : आखिर बार बार क्यूं फिसल जाती है जुबान?
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।