Table of Contents
Dhanbad खनिज संपदाओं के हो रहे अवैध परिवहन पर रोक को लेकर लगातार कार्रवाई की जाती है बावजूद इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाने से अवैध कारोबारीयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन बालू लदे ट्रैक्टर, हाईवा और 407 की धर पकड़ की जाती है, कार्रवाई भी होती है, जुर्माना भी वसूला जाता है मगर अवैध तरीके से हो रहे ढुलाई और परिचालन पर रोक नहीं लग पाई है। गंदा है पर धंधा है ये! आखिर धंधा करने वाले करें भी तो क्या करें।
गोविंदपुर इलाके से Dhanbad MVI ने पकड़े चार वाहनों

इसी क्रम में बुधवार की तड़के सुबह Dhanbad के गोविंदपुर इलाके से MVI ने चार वाहनों की जांच की जिसमें किसी पर बालू, किसी पर सीमेंट तो किसी पर पत्थर लोड पाए थे। जांच के क्रम में MVI ने सभी वाहनों से कागजात की मांग की लेकिन वाहन चालक कागजात दिखलाने में असमर्थ रहे वहीं वाहनों पर जितने भी खनिज संपदा लोड थे वो सभी ओवरलोड पाए गए।
Dhanbad MVI द्वारा मांगे जाने पर वाहन चालकों ने नहीं दिखाए कागजात
वहीं इज़के बाद MVI ने सभी वाहनों को Dhanbad गोविंदपूर थाने के सुपुर्द कर दिया और अग्रतर जांच के लिए खनन विभाग को पत्र प्रेषित करने की बात कही। जानकारी देते हुए मोटर यान निरीक्षक ने बताया कि अक्सर बिना कागजात के वाहनों के परिचालन की शिकायत मिलते थे। इसी क्रम में जांच की गई जहां सभी वाहन चालकों से कागजात मांगे गए लेकिन किसी ने कागजात नहीं दिखाया।
Dhanbad MVI द्वारा पकड़े गए एक वाहन में पत्थर, दूसरे में सीमेंट और दो अन्य वाहन में बालू लोड

वहीं Dhanbad के मोटर यान निरीक्षक ने बताया कि खनिज संपदा अवैध तरीके से भी होने की सूचना थी जो की वजन से भी ज्यादा वाहनों में लदे थे जांच के क्रम में यह पाया कि एक वाहन में पत्थर, दूसरे में सीमेंट और दो अन्य वाहन में बालू लोड थे किसी के द्वारा कागजात नहीं दिखाए गए साथ ही वजन से भी अधिक क्षमता में लोडकर परिचालन किये जा रहे थे जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
Dhanbad MVI द्वारा पकड़े गए खनिज संपदा वैध है या अवैध इसकी जांच के लिए खनन विभाग को पत्र
चुकी सभी वाहनों पर खनिज संपदा थे लिहाजा Dhanbad MVI द्वारा पकड़े गए खनिज संपदा वैध है या अवैध इसकी जांच के लिए खनन विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।
Dhanbad MVI ने इन वाहनों को पकड़ा
JH10CA 5632 ट्रेक्टर पर पत्थर,
UP67T 2054 ट्रक पर सीमेंट ,
JH 02A5551 407 पर बालू जबकि JH 10 BA 4687 ट्रैक्टर पर बालू लोड थे सभी को गोविंदपुर थाने के हवाले कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े….
- लखनऊ पुलिस ने धनबाद से दबोचा 35 लाख का साइबर ठग! डेढ़ लाख कैश, 8 ATM और 11 SIM बरामद
- चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा झटका! 5 से 11 नवंबर तक 22 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
- 20 हाथियों के झुंड के बीच रहस्यमय हालात में हथिनी की मौत, 8 घंटे लेट पहुंची वन विभाग की टीम!
- झारखंड में संगठन विस्तार की तैयारी में आजसू, हर प्रखंड में सम्मेलन और अभियान चलाने का ऐलान
- बदल गई आवासीय स्कूलों की तस्वीर! अब हर रोज़ बच्चों की थाली में परोसी जाएंगी गरमा-गरम रोटियां

