Dhanbad News: 92 साल पुराने जिस स्कूल को बनाया गया था परीक्षा केंद्र, वही बन गया 15 साल के प्रिंस की मौत की वजह

mirrormedia
8 Min Read
#15 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार साव स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से हुई मौत

मिरर मीडिया, धनबाद : Dhanbad News: झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से शनिवार से आठवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। हालांकि किसे मालूम था कि यही परीक्षा झरिया के 15 साल के प्रिंस कुमार साव की मौत की वजह बन जाएगी। जिस स्कूल में प्रिंस ने अपनी जान गंवा दी, उस स्कूल से कल तक उसका कोई वास्ता भी नहीं रहा था, पर सिस्टम की क्रूरता और शिक्षा विभाग की भयंकर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। दरअसल प्रिंस शनिवार को आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने गया था आजादी के पहले 1932 में बने झरिया के केसी गर्ल्स हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शनिवार को इसी जर्जर स्कूल का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा और मलबे में दबकर प्रिंस की जान चली गई।

उदय कुमार पाण्डेय । धनबाद : Dhanbad News: झरिया के केसी गर्ल्स हाई स्कूल में झरिया एकाडमी स्कूल के आठवीं के 15 वर्षीय छात्र प्रिंस कुमार साव स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से घायल हो गया। मलवें में दबा देख स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल बाहर निकाल पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया। Dhanbad के अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पढ़ा। स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर हो हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंदरी डीएसपी, झरिया थाना पुलिस सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराने की कोशिश करते रही। लेकिन आक्रोशित लोग शांत नही हुए। वही घटना के बाद झरिया सीओ राम सुमन प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से ही पिता प्रदीप कुमार साव, मां गुड्डिया देवी, छोटा भाई राहुल कुमार, संतोष कुमार, बहन नेहा कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विद्यालय काफी जर्जर है कई बार इसकी मरम्मत के लिए शिकायत की गई परंतु आज तक इसकी मरम्मत नही हुई है।

https://youtu.be/2PrdpPgOZGE?si=ApQT_x-DhE05sCr0
#Dhanbad News (Video)

Dhanbad News: शव को सड़क पर रख किया सड़क जाम :

आक्रोशित लोगों ने शव को राजा तालाब के समीप मुख्य मार्ग पर रख सड़क पुरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कई बार सड़क जाम नही करने को कहां इसके बावजूद आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन की एक ना सुनी। शाम चार बजे से स्थानीय लोगों ने सड़क जाम रखा। वार्ता के लगभग चार घंटे बाद स्थानीय लोगों ने जाम को हटाया। वही शाम में बारिश होने पर स्वजन ने मृतक प्रिंस का शव स्कूल परिसर में लाकर रख दिया।

आक्रोशित लोगों की मांग पर नहीं पहुंचे अधिकारी भेज दिया BEO को :

आक्रोशित लोगों ने मृतक को न्याय दिलाने के लिए हो हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिक्षा विभाग के अधिकारी को बुलाने की मांग की। घटना के बाद शिक्षा विभाग के झरिया बीओ कामेश्वर महतो मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजन ने बीओ से नौकरी सहित 20 लाख रुपये मुआवजा की मांग करने लगे। जिसके बाद बीओ ने घटना की जानकारी अपने वरीय अधिकारी को दी। बीओ ने मृतक के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। लेकिन स्वजन चपरासी की नौकरी के लिए डटे रहे।

1932 में हुआ था स्कूल का निर्माण :

मृतक के स्वजन व स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल का निर्माण वर्ष 1932 में किया गया था। स्कूल के निर्माण के बाद से इसकी मरम्मत नही हुई है। जिस कारण विद्यालय जर्जर होता चला गया। कुछ माह पूर्व ही मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति हुई। स्कूल का रंगरोगन किया गया। लेकिन जर्जर स्थानों का मरम्मत नही किया गया।

घटना के बाद मृतक के स्वजन पर मानों पहाड़ टूट पढ़ा है। शव को देख रोते हुए माँ कहती रही की आखों के सामने आखों का तारा टूट गया। आठवीं की पहली परीक्षा के लिए केसी गर्ल स्कूल गया था। स्कूल के पास ही घर है,सोचा भी नही था कि यह दिन उसका आखरी  दिन होगा।

मृतक के पिता प्रदीप कुमार ने घटना के बाद झरिया पुलिस से स्कूल प्रबंधन व प्रधानाध्यापिका पर पुत्र के हत्या का दोष लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई  है। पिता ने पुलिस को बताया कि केसी गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने उनका घर है। स्कूल के जर्जर अवस्था को देख कई बार इसकी मरम्मत के लिए कहा गया लेकिन आज तक इसका मरम्मत नही हुआ जिस वजह से उनका पुत्र अब उनके साथ नही है।

बता दें कि झरिया सहित जिले में कई ऐसे सरकारी भवन और विद्यालय जिनकी स्थिति जर्जर है 15 विद्यालय को चिन्हित कर भवन निर्माण को दिया गया था बावजूद मरम्तिकरण के अभाव में उनकी हालत दयनीय है और कभी भी कोई बड़ा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता।

DEO ने कहा सभी विद्यालयों की होगी जांच नियम संगत मिलेगा मुआवजा

जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला है डेढ़ साल पहले 15 भवन को लेकर क्या कार्य किए हैं इस पर जांच किए जाएंगे साथ ही अन्य विद्यालयों के जर्जर भवन की भी जांच की जाएगी मृतक के साथ उनकी संवेदना है जो भी उचित मुआवजे के प्रावधान होंगे उसके तहत उनकी मदद की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *