Table of Contents
Dhanbad के SNMMCH में भर्ती मरीज का इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने नर्स द्वारा इंजेक्शन देने के बाद मौत होने का लगाया आरोप
बता दें कि Dhanbad का SNMMCH आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विवादों में घिरा रहा है। जबकि ताज़ा मामला सोमवार को SNMMCH अस्पताल में भर्ती मरीज मोतीलाल मांझी की मौत का है। परिजनों ने नर्स द्वारा इंजेक्शन देने के बाद मौत होने का आरोप लगाया है।
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इधर मरीज की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पेट फूलने की बीमारी को लेकर रविवार की रात मरीज को Dhanbad SNMMCH में कराया था एडमिट

परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि बाघमारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर का रहने वाले मरीज को Dhanbad के SNMMCH अस्पताल में परिजनों ने पेट फूलने की बीमारी को लेकर रविवार की रात एडमिट करवाया था। सोमवार सुबह वह ठीक था और घर जाने की जिद कर रहा था अचानक मरीज ने कुछ बेचैनी महसूस की जिसके बाद नर्स ने इंजेक्शन लगा दी।वहीं कोई हरकत नही होने से ईसीजी किया गया।जिसमें पता चला कि उनकी मौत हो गई।
परिजन कर रहें हैं जांच की मांग
परिजनों की माने तो मरीज को कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। गलत या ओभर डोज इंजेक्शन देने के कारण मौत हुई है। डॉक्टर कह रहे हार्ड अटैक हुआ इस कारण मौत हुई। डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हुई है। इसकी जाँच होनी चाहिये।
वही इस मामले में अस्पताल कर्मियों ने लापरवाही की बात को नकारते हुए ख़ुद को मीडिया से अलग रखा और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बहरहाल मामले की जांच के बाद ही सत्य से पर्दा उठेगा।
ये खबर भी पढ़े…
- पलामू में जल और स्वच्छता योजनाओं पर डीसी सख्त, लापरवाही करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई के निर्देश
- धनबाद में जेटेट की बड़ी परीक्षा की तैयारी पूरी, 108 केंद्रों पर 48 हजार अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से लौट रहा यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास लापता, क्रैश होने की आशंका
- अब कॉलेज और विश्वविद्यालयों के हर छात्र की बनेगी ‘हेल्थ आईडी’! इलाज से लेकर काउंसलिंग तक सब होगा डिजिटल
- संविधान और मताधिकार की आवाज बुलंद करने बेरमो कांग्रेस का दिल्ली मार्च, विधायक संग रवाना हुए कार्यकर्ता

