डिजिटल डेस्क । धनबाद : Ram Navmi 2024 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए DC माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।
राम नवमी के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 16 अप्रैल के दोपहर 2:00 बजे से 18 अप्रैल के सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217 व 100 है।
जिला नियंत्रण कक्ष में 21 पदाधिकारी व 18 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो 16 अप्रैल के दोपहर 2 बजे से 18 अप्रैल के सुबह 6:00 बजे तक तीन शिफ्ट में मौजूद रहेंगे।

Ram Navmi 2024: सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी
धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।
संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश है। इसके अलावा साफ सफाई व स्वच्छता एवं निर्बाध रूप से विद्युत व पेयजल आपूर्ति करने का आदेश है।
यह भी पढ़ें –
- Ram Navmi 2024: रामनवमी में शहर से होकर नहीं गुजरेंगी बड़ी गाड़ियां, ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट में बदलाव… घर से निकलने से पहले जाने रूट!
- Railway News: रेलयात्रियों को रेलवे की सौगात, इन रूट्स पर पर चलेंगी Summer Special Trains, यहां देखें टाइम शेड्यूल
- Jharkhand News – ढुलू महतो को टक्कर देने Dhanbad से कांग्रेस उतार सकती है अनुपमा सिंह को
- Shri Krishna Janmabhoomi और Shahi Idgah case में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।