साइबर क्राइम में संलिप्तता के आधार पर धनबाद पुलिस ने युवको को किया गिरफ्तार : सभी जे सी मल्लिक स्थित एक आवास में रह रहे थे किराये पर
1 min read
मिरर मीडिया : जे सी मल्लिक स्थित एक आवास से धनबाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। युवक आवास के ऊपर तले में किराए पर रहते थे मकान मालिक का नाम सुब्रतो घोष है जो धनबाद से बाहर रहते हैं। स्थानियो के अनुसार सभी युवक डेढ़ माह से उक्त आवास में किराए पर रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने के संदेह में पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है। वहीं बता दें कि Jio फाइबर कंपनी के तकनीशियन द्वारा लोकेशन को ट्रेस कर सभी को हिरासत में लिया गया है।
वहीं हिरासत के साथ पुलिस द्वारा कुछ सामान भी जब्त किए गए हैं अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है पूछताछ और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
इधर धनबाद थाना के आधिकारियों ने बताया की रांची साइबर पुलिस की टीम द्वारा उक्त युवकों की तालाश की जा रही थी जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रांची ले जाया गया ।