धनबाद – धूप और गर्मी से मिलेगी राहत : बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
1 min read
मिरर मीडिया : तपती धूप और गर्मी के बीच मौसम विभाग के तरफ से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद ज्यादा हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। धनबाद के साथ ही जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, बोकारो एवं आसपास के जगहों पर भी ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। कुछ जगह पर गर्जन के साथ औसत से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी की संभावना 21 मार्च तक बनी रहेगी। जिस कारण आगामी कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट की संभावनाएं देखी जा सकती हैं।