Table of Contents
Dhanbad में पेयजल की समस्या वर्षो पुरानी रही है। माइनिंग क्षेत्र होने की वज़ह से यहाँ पेयजल की समस्या काफी विकट सी रही है जबकि Dhanbad में जलस्तर काफ़ी कम होने से आज भी एक बड़ी गंभीर समस्या बनी हुई है। आपको बता दें कि Dhanbad में डीप बोरिंग पर रोक लगी है बावजूद इसके चोरी छिपे डीप बोरिंग का खेल जारी है।
Dhanbad नगर निगम के कुछ कर्मियों की मिलीभगत
ताज़ा मामला Dhanbad के मटकुरिया क्षेत्र का है जहाँ स्थित शमशान रोड के बगल में एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं इसी निर्माणधीन अपार्टमेंट में बुधवार रात्रि को डीप बोरिंग की गई है। उक्त निर्माणाधीन अपार्टमेंट किसी दबंग का बताया जा रहा है। वहां के स्थानीयो द्वारा यह फोटो भेजा गया था। जहाँ निगम के कुछ कर्मियों की मिलीभगत की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि नगर निगम में किससे अनुमति लेकर बोरिंग करवाया गया है,यह जाँच का विषय है

Dhanbad नगर निगम के नाक के नीचे हो रही है डीप बोरिंग
बता दें कि जिला प्रशासन लगातार Dhanbad के गिरते जलस्तर को सुधारने और बढ़ाने को लेकर प्रयासरत है। जबकि इसे लेकर नगर आयुक्त लगातार अधिकारियों संग मैराथन बैठक कर जलस्तर को बढ़ाने एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर रहे हैं लिहाजा यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि नाक के ही नीचे कुछ कर्मियों की मिलीभगत से अवैध तरीके से डीप बोरिंग कराया जा रहा है जो रात के अंधेरे में जारी है। विगत 5 सालों में भूगर्भ जलस्तर का दायरा 15. 7 मीटर नीचे चला गया है जिसे लेकर डीप बोरिंग पर पूर्णतः रोक है, निगम के 11 क्षेत्र ड्राई जोन में जा चुके हैं पानी नहीं मिल पाता है
शांति समिति की बैठक में उठा था पेयजल की समस्या का मुद्दा
गौरतलब है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चूका है ऐसे में पेयजल की समस्या शुरू होना लाज़मी है। जबकि लगातार अलग-अलग क्षेत्र में रोजाना पेयजल की समस्या को लेकर शिकायतें भी मिलने शुरू हो गए। वहीं विगत दिनों शांति समिति की बैठक में कई लोगों ने नगर आयुक्त को पेयजल की समस्या से अवगत कराया था और सुचारू रूप से आपूर्ति करने के अनुरोध भी किए थे। इस बाबत लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने को नगर आयुक्त ने आश्वासन भी दिए थे।
गिरते जलस्तर को लेकर Dhanbad में चलाए जा रहें हैं जागरूकता अभियान
Dhanbad में जलस्तर काफी नीचे जा चुका है इसका सबसे बड़ा मुख्य कारण है बड़े-बड़े बहु मंजिला इमारत के लिए डीप बोरिंग। जलस्तर को मेंटेन करने को लेकर तरह-तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं नगर आयुक्त लगातार अधिकारियों संग मैराथन बैठक कर निम्न स्तर पर गया जलस्तर एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर रहे हैं वहीं दूसरी अवैध तरीके से डीप बोरिंग भी रात के अंधेरे में जारी है।
Dhanbad नगर निगम को जानकारी देने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं
डीप बोरिंग के रोक के बाद भी ज़ब रात के सन्नाटे में खुलेआम बोरिंग की जा रही है और इसकी भनक अधिकारी तक को नहीं है तब मामला पेचीदा नहीं सुलझा हुआ और साफ लगता है। हालंकि इस मामले में वहां के स्थानियों द्वारा इसकी जानकारी निगम के अधिकारियों को भी दी गई बावजूद अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई का नहीं किया जाना अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े करते हैं।
एक तरफ नगर आयुक्त खुद पेयजल को लेकर चिंतित है और लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं वहीं निगम के कुछ कर्मियों की मिली भगत से अवैध तरीके से शहर में डीप बोरिंग जारी है। अब देखना यह है कि अवैध तरीके से कराए गए डीप बोरिंग पर कब कैसे और क्या कार्रवाई की जाती है और भविष्य में ऐसी पुनरावृति ना हो इसके लिए नगर निगम द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं।
वहीँ पेयजल का कार्य देख रहे हैं सहायक नगर आयुक्त प्रसून्न कौशिक ने बताया कि वह अभी बाहर है शहर में डीप बोरिंग की अनुमति नहीं है जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे
ये भी पढ़े…
- राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस विधायकों की टेंशन बढ़ी, पार्टी ने भेजा नोटिस, देना होगा जवाब
- Jamshedpur: MGM अस्पताल में जल्द खुलेगा ‘जन औषधि केंद्र’, मरीजों को 80% तक सस्ती मिलेंगी दवाएं
- लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुई याचिका
- ‘कभी नरेंद्र मोदी का चेहरा तक देखना नहीं चाहते थे…’, शिवानंद तिवारी को ‘पुराने दिनों’ को क्यों किया याद?
- अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में बेल, जानें कब तक जेल से आएंगे बाहर?

