Homeराज्यJamshedpur Newsशिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे ग्रेजुएट...

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव

जमशेदपुर : मनुष्यबल विकास लोक सेवा अकादमी,( एम.बी.एल.ए. ट्रस्ट) मुंबई, महाराष्ट्र के द्वारा द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर बीएड के विभागाध्यक्ष डॉक्टर विशेश्वर यादव को ‘भारत ज्योति गुरु गौरव विद्या रत्न’ पुरस्कार 2021 से 5 सितंबर को ऑनलाइन जूम एप के द्वारा अवार्ड किट, ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट, महावस्त्रम शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे।

डॉक्टर विशेश्वर यादव को टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर द्वारा सबल अवार्ड- 2019 उम्मीद फाउंडेशन, जयपुर द्वारा दिव्यांग रत्न-2020 टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर द्वारा शाइनिंग स्टार एंड आउटस्टैंडिंग विजन-2021 से भी सम्मानित हो चुके हैं। अब मुंबई, महाराष्ट्र द्वारा भारत ज्योति गुरु गौरव विद्या रत्न- 2021 से सम्मानित किया जा रहा है। डॉक्टर विशेश्वर यादव ने बताया कि यह सम्मान मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और मैं इस सम्मान के लिए ट्रस्ट के फाउंडर कृष्णाजी जगदाल और चेयर पर्सन पदमश्री डॉक्टर विजय कुमार साह को धन्यवाद देता हूं।

spot_img

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here