मिरर मीडिया : दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।

बता दें कि पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने उनको मुखाग्नि दी। इस बाबत भंडारीदाह दामोदर नदी घाट पर अंतिम दर्शन को पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दोपहर 1 बजे के करीब उनकी अंतिम यात्रा गांव अलारगो से दामोदर घाट तक निकाली गई। जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई एवं अंतिम संस्कार किया गया।

शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव बोकारो लाया गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट गए।

गौरतलब है कि झारखंड की राजनीति में टाइगर के नाम से मशहूर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन गुरुवार को चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में हो गया।

अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर सहित झामुमो के कई नेता मौजूद रहे।