HomeELECTIONLok Sabha Election 2024Election 2024: कागज कम पड़ जाएंगे और स्याही सूख जाएगी ढुलू के...

Election 2024: कागज कम पड़ जाएंगे और स्याही सूख जाएगी ढुलू के काले कारनामे लिखते-लिखते: अवधेश सिंह

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Election 2024 लोकसभा चुनाओ 2024 को लेकर धनबाद स्थित होटल ब्लैक रॉक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, गया के विधायक अवधेश सिंह धनबाद इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में धनबाद पहुंचे।

उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहां, आज पूरे देश में चुनाव हो रहा है लेकिन धनबाद में जो चुनाव हो रहा है दोनों अलग-अलग हैं। एक तरफ साफ छवि वाली और कांग्रेस परिवार की बेटी अनुपमा सिंह खड़ी हैं और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की तरफ से एक ऐसा व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है जिसका इतिहास दाग से भरा हुआ है। यह लड़ाई देव और दानव के बीच में है।

साथ ही उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षो में जितना मजदूरों ने पलायन किया उतना 60 वर्षों में नहीं हुआ हैं। कांग्रेस सरकार ने देश को मनरेगा कानून दिया, शिक्षा का अधिकार दिया, सूचना का अधिकार दिया, कोलिरियो का सरकारी कारण किया ताकि मज़दूरों को रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा, अगर भाजपा प्रत्याशी की कुंडली खोला जाए तो शायद आपके कलम की स्याही सूख जाएगी लेकिन उनका दाग भरा इतिहास खत्म नहीं होगा। इस लड़ाई में एक तरफ साफ छवि वाली शिक्षित महिला कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा है। तो दूसरी तरफ मजदूरों का शोषण करने वाले ढूलू महतो।

आईपीसी धाराओं से भरा पड़ा हैं ढूलू महतो का इतिहास: अवधेश सिंह

ढूलू महतो का इतिहास आईपीसी धाराओं से भरा पड़ा है। एक तरफ राजेंद्र सिंह का नाम लिया जाता है जो मजदूरों के मसीहा थे। वहीं दूसरी ओर मजदूरों का शोषण करने वाले ढुल्लू महतो खड़े है। भाजपा सरकार द्वारा एक ऐसे प्रत्याशी को टिकट दे दिया जाने से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत में कोई संशय नहीं है।

उन्होंने कहा अब ऐसा सवेरा आने वाला जहां से हमारी बहन हमारी बेटी अनुपमा का उदय होगा। अनुपमा सिंह धनबाद का विकास करेगी धनबाद में स्थापित माफिया राज को खत्म करेगी। साथ ही अवधेश सिंह ने मीडिया के माध्यम से लोगों को अनुपमा सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील भी की।

बैठक में ऐ आई सी सी सदस्य मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह, ब्रोका उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी और जिला महासचिव प्रभात सरोलिया मौजूद रहे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular