Homeदेशपरछाई भी छोड़ देगी आपका साथ, देश में कई जगहों पर आज...

परछाई भी छोड़ देगी आपका साथ, देश में कई जगहों पर आज रहेगा जीरो शैडो डे

देश : जीरो शैडो डे यानि शून्य परछाई वाला एक ऐसा दिन होता जब सूर्य की किरणें सीधी पड़ने के कारण व्यक्ति या वस्तु की छाया कुछ पल के लिए गायब हो जाती है। उस समय सूर्य अक्षांश रेखा के ठीक ऊपर होता है।
बता दें कि शुक्रवार को दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में शून्य छाया का दिन रहेगा। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडे ने बताया कि यह घटना कर्क व मकर रेखा के बीच ही होती है। कर्क रेखा यानी 23.5 अक्षांश पर 21-22 जून को हर साल दोपहर में परछाई शून्य हो जाती है। उसी तरह 21-22 दिसंबर को दक्षिणी गोलार्ध में यह स्थिति बनती है। इसके बाद शून्य अक्षांश यानी विषुवत रेखा से 23.5 अक्षांश के बीच की तिथि व स्थान के साथ जीरो शैडो की स्थिति बदलती रहती है । 18 अगस्त को मंगलौर, सकलेशपुर, हासन, बिदादी, बेंगलुरु, वेल्लोर, तिरुवल्लुर, चेन्नई, आदि स्थानों में जीरो शैडो डे रहेगा।

Most Popular