झाझा (जमुई) — स्टेशन स्थित टोटो स्टैंड पर मानव सेवा संघ, झाझा द्वारा हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच पका हुआ भोजन वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में खिचड़ी, पापड़ और अचार की व्यवस्था की गई थी।
आज के इस आयोजन में झाझा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुनील कुमार चांद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मानव सेवा संघ के सदस्यों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र, बुफे व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने गरीबों के साथ बैठकर स्वयं भी भोजन ग्रहण किया और सेवा कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस सेवा कार्यक्रम में मानव सेवा संघ के अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, पूर्व कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, पूर्व बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार, समाजसेवी जिबराईल, डॉ. एजाज, मो. इश्तियाक, शंकर पासवान, परमेश्वर यादव, देवी यादव, सिंटू साव, राजेंद्र यादव (पूर्व पंचायत सेवक), प्रशांत साव, सुरेश यादव, सुबोध शर्मा, महेश मरांडी, रविंद्र सिन्हा, मैना यादव, जैकी केसरी, बिशु उस्ताद, तपन रंगीला, भीम यादव, चंदन जी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भोजन सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्था मानव सेवा संघ, झाझा की ओर से की गई थी। यह सेवा कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है और मानवता की मिसाल पेश करता है।