June 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

आशीर्वाद समारोह का आयोजन कर डी.ए.वी. स्कूल सिंदरी के 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई

1 min read

भले ही आप जीवन मे आई.ए.एस, पी.सी.एस, इंजीनियर, डॉक्टर बनें लेकिन साथ-साथ एक अच्छे इंसान जरूर बनें – प्राचार्य आशुतोष कुमार

मिरर मीडिया : 12वीं कक्षा के छात्रों की विदाई को लेकर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सिंदरी में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं इस अवसर पर प्राचार्य आशुतोष कुमार ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और जीवन में उन्नति करने के लिए बच्चों को आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी यहां 12वीं कक्षा के छात्रों को विदाई और आशीर्वाद देने के लिए एकत्र हुए है। किसी भी स्कूल की सबसे मूल्यवान संपत्ति उसके छात्र होते है। उनके बिना आध्यापक और विद्यालय कुछ भी नहीं है। लेकिन एक अच्छे शिक्षक के बिना विद्यार्थी भी कुछ नहीं है, यह दोनों एक दूसरे के लिए बहुत महत्व रखते हैं। जैसे विद्यार्थी के बिना शिक्षक अधूरा होता है, उसी प्रकार शिक्षक के बिना विद्यार्थी भी अधूरा है।

इतने सालों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अब आपको अलविदा कहने का समय आ गया है। अब आपको अपने अनुभव के अनुसार जीवन की कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मेरे प्यारे छात्रों, जीवन में एक बात जरूर याद रखना कि किसी भी चुनौति से घबराना मत। आत्मविश्वास, साहस, धैर्य और कठिन परिश्रम करके उसका सामना करना और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते जाना। तभी आप आने वाले समय में अपने आपको एक उज्जवल भविष्य प्रदान कर पाएंगे।

स्कूल के सभी शिक्षक कल से आपकी अनुपस्थिति को जरूर महसूस करेंगे। हर सुबह आपके मुस्कुराते हुए चेहरे को देखना, आपको पढ़ाना और आपकी हर समस्या को सुलझाना ये सारी यादें हमें सताती रहेंगी। आपके द्वारा प्राप्त की गयी सभी उपलब्धियों को यह स्कूल कभी नहीं भूलेगा। भले ही आप जीवन मे आई.ए.एस, पी.सी.एस, इंजीनियर, डॉक्टर बनें लेकिन साथ-साथ एक अच्छे इंसान जरूर बनें। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें अपने अंदर कभी भी नकारात्मकता को न पनपने दें। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षाध्यापक राजीव रंजन सिंह और बाकी सभी अध्यापकों ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.