June 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

1 min read

जमशेदपुर : प्लास्टिक मुक्त मानगो के तर्ज पर आज कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम के निर्देश पर नगर प्रबंधको की टीम द्वारा मानगो क्षेत्र अन्तर्गत बाजार- हाटों में प्लास्टिक जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तकरीबन 5 किलोग्राम प्लास्टिक जप्त किया गया और कुल 11500 जुर्माना प्लास्टिक रखने वाले विक्रेताओं से वसूला गया। प्लास्टिक जांच अभियान मानगो चौक, डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों में चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। वहीं आम जनो से अपील भी किया गया कि बाजार जाते समय थैला जरूर लेते जाए ताकि प्लास्टिक बैग के प्रयोग पर रोकथाम में अपना सहयोग दे सकें। सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण बिक्री आदि नगरपालिका अधिनियम के तहत नहीं करना है। बता दें कि सरकार द्वारा जुलाई 2022 से प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाई गई है। मौके पर नोडल नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.