मोतिहारी में विधायक की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग, शादी समारोह में बच्चों के सामने दागी गईं गोलियां

Neelam
By Neelam
2 Min Read

मोतीहारी में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक शादी समारोह का है, जहां मंच और पंडाल के बीच खुलेआम फायरिंग होती दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि कथित तौर पर फायरिंग उस समय हुई जब मौके पर ढाका के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

शादी समारोह का बताया जा रहा वीडियो

यह वीडियो मोतीहारी के चिरैया इलाके में आयोजित एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में ढाका क्षेत्र के राजद विधायक समेत कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पंडाल के भीतर यह फायरिंग हो रही है, वहां ठीक सामने छोटे-छोटे मासूम बच्चे और अन्य मेहमान बैठे हुए हैं। बच्चों की मौजूदगी में इस तरह से खुलेआम अवैध या वैध हथियारों से गोलियां दागना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

स्थानीय लोग कर रहे तरह-तरह की चर्चा

वीडियो के दृश्यों के आधार पर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शादी के पंडाल में हर्ष फायरिंग करने वाले मुख्य युवक को खुद माननीय विधायक जी कारतूस (गोली) देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, हमारा चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article