मिरर मीडिया : झरिया के लोदना क्षेत्र अंतर्गत 9 नंबर साइडिंग में शुक्रवार को जनता श्रमिक संघ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह के समक्ष (बच्चा गुट) एवं कांग्रेस से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अजय पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस को त्याग कर जनता श्रमिक संघ में शामिल हुए जहा रागिनी सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

वही सभा को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहा कि सिंह मैंसन परिवार एवं जनता श्रमिक संघ मजदूर हित में लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी आप सबके सहयोग से लड़ाई जारी रहेगी।
वही मंच का संचालन रोहित बिंद ने किया इस दौरान मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा क्षेत्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह (छोटू सिंह) पूर्व पार्षद संजय यादव, राजा राम पासवान रविकांत पासवान, ममता देवी,निर्मला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।