HomeधनबादDhanbad2022 में अमन सिंह ने कोर्ट में कहा था - झारखंड में...

2022 में अमन सिंह ने कोर्ट में कहा था – झारखंड में मेरी जान को खतरा है : और आखिरकार उसे जेल में ही गोलियों से भून डाला, देखें वीडियो….

मिरर मीडिया : 24 घंटे पहले यानी शनिवार को धनबाद कोर्ट ने अमन सिंह को रिहा करने का आदेश दिया था और रविवार को उसकी जेल में गोली मार कर हत्या कर दी गई। धनबाद के इतिहास में यह पहली बार हुआ है ज़ब जेल में घुसकर गैंगस्टर की हत्या कर दी गई। अमन सिंह को सात गोली मारी गई है।

इधर अमन सिंह की हत्या के बाद करीब दो घंटे से डीसी वरूण रंजन, एसएसपी संजीव कुमार समेत प्रशासन और पुलिस के सभी प्रमुख अधिकारी धनबाद जेल के अंदर हैं। हालांकि यह घटना कैसे और झड़प किसके-किसके बीच हुई, इस पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से अभीतक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बता दें कि अमन सिँह के ख़िलाफ कोर्ट में चल रहें मामलों में कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण उसे बरी करने का आदेश दिया गया। बता दें कि अमन सिँह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिँह सहित चार लोगों की हत्या एवं आपराधिक मामलों में जेल में बंद था।

विदित हो कि 2022 में कोर्ट में दिये गए अपने बयान में अमन सिंह ने जिक्र किया था कि उसकी जान को खतरा है। उस दौरान अमन सिँह ने कहा था कि उसपर फर्जी मुकदमा लगाकर ट्रांसफर किया जा रहा है और परिवार को फंसाया जा रहा है। जज साहब से रिक्वेस्ट करेंगे कि उन्हें झारखंड की जेल में नहीं रहना है।  झारखंड में उनकी जान को खतरा है इसलिए उन्हें झारखंड से यूपी की जेल भेज दिया जाए।

अमन सिंह ने कहा कि जो सरकार विपक्ष में है उनके द्वारा धमकी दिया कि उनके हिसाब से काम करना है अब उनके हिसाब से काम करें अपना जान बचाए या उनलोगों के चक्कर में पड़े।

गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जेल के अंदर हथियार कैसे पहुँच गया और अमन सिँह को आधे दर्जन से अधिक गोली मारी गई।

जबकि आठ दिन पहले धनबाद जेल में डीसी वरूण रंजन ने छापेमारी की थी और इस दौरान जेल में खैनी का पुड़िया, सिगरेट, लाइटर मिला था। लिहाजा पांच दिन बाद उसी जेल के अंदर गोलीबारी की घटना को अंजाम देना और हत्या कर देना अपने आप में कई सवालों को जन्म देता है। इधर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और जेल में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

जानकारी दे दें कि संजीव सिंह फिलहाल अदालत के आदेश पर इलाज के लिए रिम्स रांची में भर्ती हैं। इधर, धनबाद जेल में जब झड़प हुई तो उस समय नीरज हत्याकांड के अन्य अभियुक्त जैनेंद्र उर्फ पींटू सिंह, चंदन उर्फ सागर, सतीश, विनोद सिंह, धनजी सिंह, डबलू मिश्रा आदि धनबाद जेल में ही थे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular