HomeधनबादDhanbadMP, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में BJP की ऐतिहासिक जीत पर गोविंदपुर पूर्वी...

MP, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में BJP की ऐतिहासिक जीत पर गोविंदपुर पूर्वी मंडल के कार्यकर्तायों ने मनाया जश्न : झारखंड नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का किया जोरदार स्वागत

मिरर मीडिया : मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के द्वारा रतनपुर चौक पर मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक जीत का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड भाजपा नेता प्रतिपक्ष सह चंदनक्यारी विधायक आदरणीय अमर कुमार बाउरी शामिल हुए मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अमर कुमार बाउरी को अंग वस्त्र एवं बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और गाजे बाजे के साथ जीत की खुशियां मनाते हुए उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों बांटी गई।[su_image_carousel source=”media: 51470,51469,51468,51466″ limit=”22″ crop=”none”]

मौके पर डब्लू बावरी, नंदलाल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, गोपाल अग्रवाल, बलदेव महतो, राजीव मित्तल, राजेश चौधरी, प्रकाश बावरी, बलराम साहू, पंकज सिंह, सुदीप मजूमदार, ओमप्रकाश बजाज, सीमांत मंडल, नरेंद्र हरि, उचित महतो, निर्मल कुंभकार, अवधेश कुमार, संजीव सिंह, ब्लू बावड़ी, गोविंद राय, गौतम मंडल, हीरेन मंडल, मनोज विश्वकर्मा निमाई महतो ,बमबम कुमार, अनिल विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, जहीर अंसारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular