September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या के विरोध में कई संगठनों ने आज रांची और नगरी बंद का किया आह्वान : पार्थिव शरीर सड़क पर रखकर किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन

1 min read

मिरर मीडिया : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में कल देर रात अपराधियों ने माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के विरोध में कई संगठनों ने आज रांची और नगरी बंद का आह्वान किया है। बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

बता दें कि सुभाष मुंडा का पार्थिव शरीर दलादली पहुंचा। पार्थिव शरीर सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है बता दें कि माकपा नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार की रात जिले के रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास कर दी।

बताया गया है कि एक बाइक से आए दो अपराधियों ने सुभाष मुंडा को गोली मार दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा सुभाष मंडा को आनन-फानन में रिंची हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। मुख्यमंत्री ने DGP से बात कर जल्द से जल्द हो हत्यारे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

इधर सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में राज़ी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, 21 पड़हा नगड़ी समेत कई संगठनों ने गुरुवार को रांची बंद का आह्वान किया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.